फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   saap katni se yuvak ke mouth

होम क्वारंटीन मजदूर की सर्पदंश से मौत

Mon, 18 May 2020 10:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
saap katni se yuvak ke mouth
होम क्वारंटीन मजदूर की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। सर्पदंश से घर पर क्वारंटीन मजदूर की अस्पताल ले जाते समय में मौत हो गई। परिजनों ने शव का लोहिया नगर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार कर दिया। श्रमिक बृहस्पतिवार को दिल्ली से लौटा था।

नगर पंचायत बभनान के गौर थानाक्षेत्र के पटेल नगर निवासी 36 वर्षीय अनिल कुमार वर्मा दिल्ली में मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को घर लौटे थे। वह घर पर ही क्वारंटीन था। सोमवार की सुबह नौ बजे घर के बगल लघुशंका करने गए थे। अचानक उसके पैर में सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे बभनान निजी क्लीनिक पर ले गए, जहां से उसे गौर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। चौकी प्रभारी बभनान अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मजदूर घर में क्वारंटीन था। सर्पदंश से जिला अस्पताल ले जाते समय उसकीमौत हो गई है। सोशल डिस्टेंसिंग से शव का अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed