फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rural bank employees go on strike, affecting transactions worth Rs 150 crore

Basti News: ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 150 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rural bank employees go on strike, affecting transactions worth Rs 150 crore
मालवीय रोड ​स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पर हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते कर्मी संवाद - फोटो : Samvad
बस्ती। ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी और अधिकारी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते जिले की तमाम ग्रामीण बैंक शाखाओं में लेनदेन प्रभावित रहा। इससे ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कर्मचारियों के अनुसार हड़ताल से करीब 150 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने मालवीय रोड स्थित क्षेत्रीय बैंक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। यूनियन के अनुसार जिले की करीब 160 शाखाओं पर हड़ताल का असर रहा और लेनदेन का काम प्रभावित हुआ। क्षेत्रीय सचिव विशाल चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, पीएलआई का समान भुगतान करना और कर्मचारियों से संबंधित सभी लंबित मांगों का तत्काल समाधान करना शामिल है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार को मांगों पर सकारात्मक और शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक कर्मचारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार की हड़ताल आंदोलन का पहला चरण है। मांगें पूरी नहीं होने पर दूसरे चरण में 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार तीन दिन हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो तीसरे और अंतिम चरण में 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर आरएन मौर्य ने बताया कि कुछ बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे जबकि निजी बैंक खुले रहे। इससे सभी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed