फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Run for Empowerment Mini Marathon organized

Basti News: रन फार इंपॉवरमेंट मिनी मैराथन का आयोजन

Sun, 12 Oct 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Run for Empowerment Mini Marathon organized
रन फार इंपॉवरमेंट मिनी मैराथन विजेता को पुरस्कृत करते एसपी अ​भिनंदन- पुलिस
बस्ती। महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “रन फॉर इंपॉवरमेंट” मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन पुलिस लाइंस से प्रारंभ होकर अमहट घाट तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस आयोजन में लगभग 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मधु शर्मा (एनसीसी) ने प्रथम स्थान, महिला आरक्षी सोना (महिला थाना) ने द्वितीय स्थान और अर्चना पाल (एनसीसी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मिनी मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया और उत्साह व जोश के साथ दौड़ पूरी की। एसपी ने कहा कि यह मिनी मैराथन न केवल महिलाओं की शारीरिक और मानसिक ताकत को दर्शाता है, बल्कि समाज में उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा समाज बनाना है, जहां हर महिला बिना किसी डर के अपनी क्षमताओं का उपयोग कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed