फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rumors swirl, long queues at gas agencies for cylinders

Basti News: गर्म हुआ अफवाहों का बाजार, सिलिंडर के लिए गैस एजेंशियों पर लंबी कतार

Sun, 08 Mar 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rumors swirl, long queues at gas agencies for cylinders
बस्ती। खाड़ी देशों में युद्ध का माहौल होने से तरह-तरह की अफवाहें यहां भी तूल पकड़ रही हैं। आजकल रसोई गैस की आपूर्ति में कमी होने का शोर मचा हुआ है। इसीलिए एजेंसियों पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता लाइन लगाते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

होली के बाद से ही अचानक रसोई गैस की डिमांड बढ़ गई है। जिम्मेदारों का कहना है कि गैस के दाम में वृद्धि और आवक में कमी की अफवाहों के चलते उपभोक्ता रसोई गैस के लिए अनायास परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदाराें के अनुसार, अभी रसोई गैस के आवक में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिनों से रसोई गैस के लिए कई जगहों पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है। गहमागहमी के बीच लोग सिलिंडर प्राप्त कर रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत होली पर्व पर मुफ्त सिलेंडर के लिए सरकार की ओर से लाभार्थियों के खाते में धन भी भेजा जा रहा है। इसलिए एजेंसियों पर गैस लेने के लिए भीड़ और जुटने लगी है। जिले भर रसोई गैस की 39 एजेंसी क्रियाशील है। उपभोक्ताओं की संख्या तीन लाख से अधिक बताई जा रही है। शहरी क्षेत्र में टोरेंट गैस कंपनी की पाइपलाइन होने से उपभोक्ताओं को सिलिंडर से काफी राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर की मांग ज्यादा है। खाड़ी देशों में युद्ध का माहौल बनने से लोगों को आशंका हैं कि गैस की किल्लत बढ़ सकती है। दाम में बढ़ोतरी होने की चर्चा है। इस वजह से लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पर पहुंच रहे हैं।
सिलिंडर के लिए चक्कर लगा रहे उपभोक्ता : बनकटी। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं को होली पर मुफ्त रसोई गैस मिलने के कारण एक सप्ताह से रसोई गैस की डिमांड बढ़ी है। उपभोक्ता एजेंसियों से लेकर ग्राहक सेवा केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। अभी इसके दाम में और बढ़ोतरी की आशंका है। इसीलिए एजेंसियों पर गैस की गाड़ी आते ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। कुछ ही देर बाद सिलिंडर बंटकर खत्म हो जा रहे हैं। लाइन में इंतजार करने के बाद अधिकांश लोगों को बैरंग लौटना पड़ा रहा है। क्षेत्र के महादेवा, मुंडेरवा, बारीघाट (लालगंज), सिसवा (खोरिया) आदि गैस एजेंसियों पर किल्लत बरकरार है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी से गैस नहीं मिलने के कारण 975 की रसोई गैस 1200 में ब्लैक खरीदना पड़ रहा है।

उपभोक्ता बबलू, राम वृक्ष चौधरी, फूल देव तिवारी आदि ने बताया कि महादेवा, लालगंज एजेंसी पर बिना लाइन लगाए रसोई गैस नहीं मिल रही है। महादेवा के एक गैस एजेंसी के प्रबंधक विकास सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 450 रिफिल सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। जिसे तत्काल वितरित कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed