फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rules flouted, two-wheelers running without helmets

Basti News: ताक पर नियम, बिना हेलमेट दौड़ा रहे दुपहिया वाहन

Mon, 18 Nov 2024 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rules flouted, two-wheelers running without helmets
शासस्त्री चौक से बिना हेलमेट के गुजरते लोग- संवाद
- हेलमेट होता तो बच गई होती दो बरातियों की जान
विज्ञापन

- यातायात सुरक्षा माह में भी लोगों में नहीं दिख रही हेलमेट को लेकर संजीदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हेलमेट के बिना बाइक का सफर जानलेवा साबित हो सकता है, यह जानते हुए भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। रविवार रात अगर फोरलेन पर बराती हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच गई होती। कहीं न कहीं से हर रोज सड़क हादसों में मौत की खबर मिल ही जाती है। एक ओर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बाइक सवार सुधरने को तैयार नहीं हैं। इन पर जागरूकता अभियानों या चालान का भी कोई असर नहीं पड़ता। फिर भी बिना हेलमेट लगाए बाइक पर घर से निकल जाते हैं। हर रोज सड़कों पर काटे जा रहे चालान इसे तस्दीक करने के लिए काफी हैं।
जिले भर में हर महीने तीन हजार से ज्यादा चालान काटे जा रहे हैं। यह आकड़ा हर रोज 30 के करीब बैठता है। चालान की एवज में इन्होंने जुर्माना भी भरा। अब इनमें कितने लोगों की सोच में बदलाव हुआ यह तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक सवार आते जाते दिखाई दे जाएंगे।
विज्ञापन


इधर, सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस चालान काटने के बजाय फूल दे रही है। बावजूद इसके बाइक सवार हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। हेलमेट नहीं लगाने से चालान ही नहीं कटता, बल्कि जान के लिए भी जोखिम रहता है। बाइक सवार की साथ अगर सड़क हादसा हो जाए तो हेलमेट नहीं होने के कारण जान बचना मुश्किल है। हादसों में 75 प्रतिशत लोगों की जान हेलमेट नहीं होने के कारण जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल 75 बाइक सवारों की मौत बिना हेलमेट के हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हेलमेट की कीमत चालान के बराबर

औसतन एक हेलमेट एक हजार रुपये के आसपास मिल जाता है। अब बिना हेलमेट चालान कट जाए तो जुर्माना भी एक हजार रुपये है। इसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। जबकि हेलमेट लगाकर जान का जोखिम भी कम होगा और चालान का डर भी नहीं रहेगा।


--------
कोट

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चालकों को जागरूक किया जा रहा है। बीच में भी अभियान चलाकर हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। फिर भी चेकिंग के दौरान तमाम बाइक सवार बिना हेलमेट ही मिलते हैं। हालांकि पुलिस का मकसद चालान करना नहीं होता, यह सिर्फ इसलिए किया जाता है कि बाइक सवारों को चालान की वजह से ही सही लेकिन हेलमेट लगाने की आदत पड़ जाए। हेलमेट जीवन की रक्षा करता है।
-सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed