फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rules and regulations are ignored... auto drivers are carrying three to four times more passengers

Basti News: नियम-कायदा ताक पर... तीन से चार गुना सवारियां बैठा रहे ऑटो चालक

Mon, 02 Jun 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 02 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rules and regulations are ignored... auto drivers are carrying three to four times more passengers
बस्ती। नियमों को दरकिनार कर शहर की सड़कों पर बेखौफ होकर ऑटो दौड़ लगा रहे हैं। मानक से अधिक सवारियां बैठाकर हादसे को दावत दे रहे यह ऑटो चालक रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, बड़ेवन, कचहरी चौराहा, मूड़घाट रोड आदि से बेखौफ होकर फर्राटा भर रहे हैं। जिम्मेदार आंखें मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन

सहालग का सीजन चल रहा है। ट्रेन और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। ऑटो चालकों के लिए भी कमाई का यह बढि़यां मौका है। ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही यात्रियों की तलाश में ऑटो चालक रेलवे के फुटओवर ब्रिज से लेकर परिसर तक डेरा जमाकर खड़े नजर आते हैं। ट्रेनों के आने पर यात्रियों के प्लेटफॉर्म से बाहर निकलते ही लोगों का बैग लेकर इन्हें अपने ऑटो में बैठाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

मानक का ख्याल किए बिना दस से 12 सवारियां भरकर सबकी जान जोखिम में डालते हुए शहर से लेकर हाईवे तक लौट लगा रहे हैं।
रविवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सुबह के आठ बजे ट्रेन के आने पर एक ऑटो चालक स्टेशन से कुछ लोगों का बैग लेकर आया। बांसी की लगभग दस सवारियों को ऑटो में बैठा लिया। अपने अगल-बगल भी एक-एक सवारी को बैठाने के साथ पीछे की सीट पर भी आठ से अधिक सवारियां बैठी नजर आईं। उसमें भी बीच में यात्रियों का सामान रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक सवारियों के कारण ऑटो चालक को हैंडिल मोड़ने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन थोड़े पैसे के लालच में वह सवारियों को संकट में डालने से नहीं चूका और जैसे-तैसे ऑटो लेकर आगे बढ़ गया। रेलवे स्टेशन रोड, रोडवेज बस स्टेशन रोड, कचहरी चौराहा, बड़ेवन, टोल प्लाजा, मुड़घाट रोड, मनौरी चौराहा, फुटैया चौराहाें पर रोज मनमाना रवैया देखा जा सकता है। इन चालकों को ऑटो में पांच सवारी बैठाकर चलने की अनुमति आरटीओ से मिलती है, लेकिन दस से 12 सवारी तक बैठाकर ही ऑटो स्टार्ट होता है।

ऑटो चालक मनमाना किराया भी वसूलने से भी नहीं चूकते। जानकारी न होने पर यात्रियों से ये ऑटो चालक दोगुना तक किराया वसूल ले रहे हैं। डुमरियागंज जा रहे निहाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन से डुमरियागंज का 150 रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed