{"_id":"687d4d21f6c6db3d97023a51","slug":"ruckus-by-pradhan-supporters-in-mudadiha-road-blocked-for-half-an-hour-basti-news-c-207-1-bst1004-140489-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मूड़ाडीहा में प्रधान समर्थकों का हंगामा, आधे घंटे सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मूड़ाडीहा में प्रधान समर्थकों का हंगामा, आधे घंटे सड़क जाम
Mon, 21 Jul 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मूड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर के प्रधान प्रतिनिधि की पिटाई का मामला रविवार को तूल पकड़ लिया। प्रधान के समर्थकों ने सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर हंगामा शुरू दिया। लाठी-डंडों से लैस होकर सुबह करीब 10 बजे हनुमानगंज-सुरवार मार्ग को आधे घंटे तक जाम कर दिया।
सूचना पर एसडीएम मनोज प्रकाश, नायब तहसीलदार नीरज सिंह प्रभारी निरीक्षक विजय दूबे सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। रविवार की घटना में प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्षों के 40 लोगों को पाबंद किया है।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत मूड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर के दो पक्ष में जमीनी विवाद चल रहा है जिसमें शनिवार को एक पक्ष के महिलाओं द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव की पिटाई कर दी गई थी। घटना के बाद पीड़ित अवधेश यादव की तरह पर पुलिस ने 13 लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था और तीन महिलाओं को गिरफ्तारी भी की थी।
विज्ञापन
मामले में रविवार को विवाद होने के बाद उपजिलाधिकारी रुधौली ने सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती को रिपोर्ट भेज दी। सीआरओ ने विवादित जमीन पर स्थगन का आदेश जारी कर दोनों पक्षों के काबिज होने पर रोक लगा दी। प्रशासनिक अमले को मौके पर यथास्थिति बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए निर्देशित किया है।
स्थगन आदेश के क्रम में दोनों पक्षों को विवादित भूमि पर जाने से मना कर दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से गांव में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -मनोज प्रकाश, एसडीएम