फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rtpcr lab opened in medical college

मेडिकल कॉलेज में फिर खुली आरटीपीसीआर लैब

Fri, 05 Mar 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
rtpcr lab  opened in medical college
मेडिकल कॉलेज में फिर खुली आरटीपीसीआर लैब
विज्ञापन

27 फरवरी को बंद कर दी गई थी जांच
लखनऊ में हो रही थी आरटीपीसीआर जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के फिर से आरटीपीसीआर लैब खोल दी गई है। बीते 27 फरवरी को इसे बंद कर दिया गया था। माना जा रहा है कि दूसरे राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर यह कदम उठाया गया है। ताकि संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद उनकी त्वरित जांच की जा सके।

कोरोना के शुरूआती दौर में आरटीपीसीआर जांच की व्यवस्था लखनऊ में थी, मगर लॉकडाउन के दौरान इसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज को दिया गया। इसके बाद अपने जिले के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना नमूनों की आरटीपीसीआर जांच होने लगी। मगर मामले कम होने के बाद 27 फरवरी को अचानक मेडिकल कॉलेज में जांच को बंद कर दिया गया। इसके बाद नमूने फिर से लखनऊ भेजे जाने लगे थे। अब यहां फिर से आरटीपीसीआर जांच शुरू हो गई है। पहले दिन करीब चार सौ सैंपल जिला सहित अन्य अस्पतालों से यहां जांच के लिए भेजे गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच शुरू कर दी गई है। सामान्य मरीजों की कोविड-19 की जांच की व्यवस्था एक बार फिर से बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed