Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rs 70 lakh machine ready, but patient relief held up by licensing hurdles

Basti News: 70 लाख की मशीन तैयार, लाइसेंस के फेर में अटकी मरीजों की राहत

Sun, 29 Nov 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 70 lakh machine ready, but patient relief held up by licensing hurdles
बस्ती। डेंगू के गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में करीब 70 लाख रुपये की लागत से स्थापित एफेरेसिस मशीन लाइसेंस के अभाव में सालभर से शुरू नहीं हो सकी है। तीन माह पहले संचालन की अनुमति के लिए आवेदन किया गया था। ड्रग विभाग निरीक्षण कर रिपोर्ट भी भेज चुका है लेकिन अब तक लाइसेंस जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मद से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में यह मशीन स्थापित की गई है। इसकी खासियत है कि एक स्वस्थ डोनर के रक्त से सीधे प्लेटलेट्स अलग किए जा सकते हैं। प्रक्रिया के दौरान प्लेटलेट्स निकालने के बाद रक्त के शेष घटकों को डोनर के शरीर में वापस पहुंचा दिया जाता है। इससे एक ही डोनर से मरीज की जरूरत के अनुसार प्लेटलेट्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं। डेंगू के अलावा अन्य बीमारियों में प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे मरीजों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

मशीन के संचालन के लिए ड्रग विभाग का लाइसेंस अनिवार्य है। इसके लिए तीन माह पहले ऑनलाइन आवेदन किया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया और रिपोर्ट शासन स्तर पर भेज दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट काफी पहले स्टेट को भेजी जा चुकी है। वहां से इसे केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद ही लाइसेंस जारी हो सकेगा। ऐसे में मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए मेडिकल कॉलेज कैली और निजी ब्लड बैंकों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

निजी ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स लेने पर खर्च करने पड़ रहे हजारों रुपये

मशीन शुरू नहीं होने का खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत होने पर मेडिकल कॉलेज कैली या निजी ब्लड बैंकों का रुख करना पड़ता है। माला ने बताया कि जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स नहीं मिलने पर निजी ब्लड बैंक से चार यूनिट प्लेटलेट्स लेनी पड़ीं। इस पर करीब छह हजार रुपये खर्च हुए। इसी तरह इरफान के पिता को बुखार के बाद डेंगू के लक्षण मिले और प्लेटलेट्स कम हो गईं। जिला अस्पताल में सुविधा नहीं मिलने पर निजी ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स की व्यवस्था करनी पड़ी। इस पर करीब तीन हजार रुपये खर्च हुए। मरीजों के परिजनों का कहना है कि इससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ समय भी बर्बाद होता है।
---------------

कंपोनेंट सेपरेशन की सुविधा भी शुरू नहीं हो सकी
एफेरेसिस मशीन के साथ ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेपरेशन की सुविधा भी शुरू होने की उम्मीद थी। इसके तहत रक्त से प्लेटलेट्स, पीआरबीसी और प्लाज्मा जैसे अलग-अलग घटक तैयार किए जा सकते हैं। लाइसेंस नहीं मिलने से यह सुविधा भी शुरू नहीं हो पा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, प्लेटलेट्स की आयु महज 24 घंटे होती है। ऐसे में मांग के अनुरूप समय पर इनकी उपलब्धता जरूरी है। डेंगू के मामले बढ़ने पर प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में जिले में डेंगू के 28 मामले दर्ज हैं। हालांकि, निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों का पूरा ब्योरा विभागीय रिकॉर्ड में नहीं आ पाता।

कोट
एफेरेसिस मशीन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित की जा चुकी है। इसके संचालन के लिए ड्रग विभाग में लाइसेंस का आवेदन किया गया है, लेकिन अभी अनुमति नहीं मिली है। लाइसेंस जारी होते ही मशीन शुरू कराई जाएगी। डेंगू के मरीजों के लिए यह सुविधा काफी फायदेमंद साबित होगी।
-डॉ. एसके यादव, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed