{"_id":"6b0b3533055e5af0cb011363","slug":"returning-to-work-after-the-festive-season-is-difficult-trains-are-packed-to-capacity-basti-news-c-207-1-bst1013-172950-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: त्योहार के बाद काम पर लाैटना मुश्किल, ट्रेनों में नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: त्योहार के बाद काम पर लाैटना मुश्किल, ट्रेनों में नो रूम
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी करते यात्री।संवाद
बस्ती। त्योहार मनाकर महानगरों को लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली और मुंबई जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। स्लीपर श्रेणी में कई ट्रेनों में नो रूम है, जबकि एसी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग चल रही है।
22 दिसंबर को मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में नो रूम है। थर्ड एसी में 54, सेकंड एसी में 24 और फर्स्ट एसी में चार यात्रियों की वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 62, थर्ड एसी इकोनॉमी में 15, थर्ड एसी में 25, सेकंड एसी में 17 और फर्स्ट एसी में एक वेटिंग चल रही है। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 71, थर्ड एसी में 43 और सेकंड एसी में 18 यात्री प्रतीक्षा सूची में हैं।
दिल्ली जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस के स्लीपर में भी नो रूम की स्थिति है। थर्ड एसी इकोनॉमी में सात, थर्ड एसी में नौ और सेकंड एसी में 10 वेटिंग है। वहीं, सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 12 और थर्ड एसी में दो यात्रियों की प्रतीक्षा सूची है। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख और साधन बदलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बस से दिल्ली जा रहे यात्री आनंद शर्मा ने बताया कि वह बच्चों के साथ दीपावली पर गांव आए थे। अब वापस लौटने के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में मजबूरी में बस से जाना पड़ रहा है। शनिवार को बड़ेवन ओवरब्रिज के पास निजी बसों में भी दिल्ली और अन्य महानगरों के लिए यात्री रवाना होते दिखाई दिए।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि त्योहार के बाद महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसके चलते कुछ ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।क