{"_id":"6b0b35122611398bf8061817","slug":"bjp-is-engaging-in-politics-based-on-false-promises-abhishek-basti-news-c-207-1-bst1029-172930-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा झूठे वादों के सहारे कर रही राजनीति : अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा झूठे वादों के सहारे कर रही राजनीति : अभिषेक
विज्ञापन
हर्रैया में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते अभिषेक दत्त स्रोत पार्टी
हर्रैया। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत शनिवार को रानी बगिया, छपिया में चौपाल आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने भाजपा पर झूठे वादे कर सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया।
अभिषेक दत्त ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन लाने, प्रत्येक खाते में 15 लाख रुपये भेजने और हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन ये वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल में 24 करोड़ रोजगार मिलने चाहिए थे, लेकिन युवा आज भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। किसान खाद और फसलों के उचित मूल्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में 36 हजार वोट काटे गए हैं। राहुल गांधी लगातार इन मुद्दों को उठा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले तेनुआ के पास कांग्रेस नेता डॉ. आलोक रंजन वर्मा ने समर्थकों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया।