{"_id":"67608a83f1cc279c6300bd45","slug":"route-will-be-diverted-on-four-lane-today-basti-news-c-207-1-sgkp1006-128935-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन पर आज डायवर्ट रहेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन पर आज डायवर्ट रहेगा रूट
Tue, 17 Dec 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या में श्रीराम मंदिर भ्रमण व दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए मंगलवार को अयोध्या की तरफ माल वाहनों के अवागमन पर रोक रहेगी। सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे से वाहनों को वाया कलवारी-टांडा आंबेडकरनगर की ओर रवाना किया जाएगा।
सोमवार शाम को पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा लखनऊ के. सत्यनारायण ने डीआईजी दिनेश कुमार पी और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ डायवर्जन प्वाइंट का जायजा लिया। रूट डायवर्जन के दौरान यातायात और जाम की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और वैकल्पिक मार्ग का चिह्नीकरण किया गया।
तय हुआ कि बस्ती में फुटहिया फ्लाईओवर से कलवारी-टांडा मार्ग पर भारी वाहन (ट्रक, कंटेनर, मालवाहक) जो लखनऊ, सीतापुर, मुरादाबाद, झांसी, दिल्ली, राजस्थान की तरफ जाने वाले उन्हें डायवर्ट कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आगे के लिए भेजा जाएगा। जिससे भारी वाहन अयोध्या में प्रवेश न करें। छोटे वाहन/ सवारी गाड़ियां पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी। डायवर्जन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। इस दौरान एसपी बस्ती, एसपी संतकबीरनगर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।