फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Route will be determined for e-rickshaw in the city...code will be given

Basti News: शहर में ई-रिक्शा के लिए निर्धारित होगा रूट... मिलेगा कोड

Mon, 21 Oct 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 21 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Route will be determined for e-rickshaw in the city...code will be given
बस्ती। अब शहर में मनमाना ई- रिक्शा वाहन नहीं चलेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस मास्टर प्लान तैयार कर रही है। इसके तहत ई- रिक्शा वाहनों का रूट निर्धारित किया जाएगा। जिन वाहनों को जिस रूट का कोड मिलेगा वह उसी पर चलेंगे। इससे अनियमित संचालन पर रोक लगेगा और जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2024 में जिले में 4600 ई- रिक्शा वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। अधिकांश वाहनों की धमा चौकड़ी शहर में ही देखी जा रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इनकी संख्या ज्यादा होने से जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। निर्धारित रूट न होने से इन वाहनों को मनमाने ढंग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ई- रिक्शा वाहनों के व्यवस्थित संचालन का खाका यातायात पुलिस ने तैयार किया है। यातायात पुलिस विभिन्न रूटों का अलग-अलग रजिस्टर तैयार करेगी। ई- रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर उनकी इच्छानुसार रूट निर्धारित कर उन्हें कोड दिया जाएगा। इस रजिस्टर में उनके पंजीकरण और रूट का विवरण दर्ज होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed