फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Route diversion: Only one bus left for Lucknow, 101 stopped running

रूट डायवर्जन : सिर्फ एक बस लखनऊ के लिए निकली, 101 के पहिये थमे

Tue, 11 Aug 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Route diversion: Only one bus left for Lucknow, 101 stopped running
रोडवेज बस्ती डिपो में खड़ी बसें संवाद - फोटो : credit
बस्ती। कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन का सबसे ज्यादा असर परिवहन निगम की बस सेवाओं पर पड़ा है। वैकल्पिक मार्ग से बसों के संचालन की योजना भी कांवड़ियों की भीड़ और जगह-जगह रोकटोक के कारण सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार को निगम की 102 बसों में से सिर्फ एक बस लखनऊ के लिए रवाना हो सकी, जबकि 101 बसें डिपो में खड़ी रहीं। तीन दिनों से प्रभावित बस संचालन के कारण निगम को करीब 25 से 30 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। बस सेवाएं प्रभावित रहने से चालक-परिचालक भी परेशान रहे। परिवहन निगम के अनुसार बस्ती डिपो के बेड़े में 102 बसें हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान पिछले तीन दिनों से बस सेवाएं प्रभावित हैं। सोमवार को लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज और अंबेडकरनगर समेत कई रूटों पर बसों का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग से बसों के संचालन में दूरी बढ़ने से यात्रियों पर अतिरिक्त किराये का भार भी पड़ रहा है। यही वजह है कि यात्रियों ने बसों की अपेक्षा ट्रेनों का रुख किया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने का एक कारण बस सेवाओं का प्रभावित होना भी बताया जा रहा है।
दो वैकल्पिक रूट भी नहीं आए काम : पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान बसों को मनौरी-डुमरियागंज मार्ग से बेंवा, उतरौला, गोंडा, जरवल रोड और बाराबंकी होते हुए लखनऊ भेजा गया था। दूसरा विकल्प कलवारी-टांडा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का था। इस बार दोनों वैकल्पिक मार्गों पर भी जाम और रोकटोक की स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह वाहनों को रोके जाने के कारण निगम प्रबंधन बसों को इन मार्गों पर भेजने से बच रहा है।

एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को रोकटोक अधिक होने के कारण सिर्फ एक बस लखनऊ भेजी जा सकी। बाकी बसों को डिपो में खड़ा रखना पड़ा। निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर भी आवागमन सामान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed