{"_id":"64ab04705cd866f41b033914","slug":"rotry-club-tree-plantation-basti-news-c-207-1-sgkp1006-1037-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पौधरोपण के साथ शुरू हुआ रोटरी क्लब का नया सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पौधरोपण के साथ शुरू हुआ रोटरी क्लब का नया सत्र
Mon, 10 Jul 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के नए सत्र के शुभारंभ पर पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण।
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के सत्र 23 -24 की शुरुआत पौधरोपण कार्यक्रम से हुई। चार्टर अध्यक्ष रोटरेक्ट डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष रोटरेक्ट देवेंद्र श्रीवास्तव ने रोटरी की उपयोगिता पर बात रखते हुए पौधरोपण को मानवता के लिए उपहार बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी नवीन शाक्य ने कहा कि पौध रोपण पुनीत कार्य है। यह वर्तमान और भविष्य दोनों को सुरक्षित रखता है। उन्होंने बताया कि फलदार पौधे लगाने के जहां आर्थिक फायदे बहुत हैं, वहीं जंगली जीव जंतुओं पक्षियों के लिए भी आहार उपलब्ध हो जाता है।
इस दौरान सदस्यों ने आम के विभिन्न किस्मों के पौध रोपित किए। सचिव पुनीत पांडेय ने कहा कि रोटरी के वार्षिक कार्यों की सूची के अनुसार कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर सह मंडल अध्यक्ष रोटरेक्ट डाॅ. डीके गुप्ता, रोटरेक्ट महेंद्र सिंह, मयंक श्रीवास्तव, सुरेश बाबा, आशीष कुमार, आनंद गोयल, अविनाश गुप्ता, विवेक वर्मा, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।