फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rotary Club Basti Greater distributed first aid kit on Doctor's Day

Basti News: डाॅक्टर्स डे पर रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने बांटी फर्स्ट एड किट

Sun, 02 Jul 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club Basti Greater distributed first aid kit on Doctor's Day
डाक्टर डे पर इनरव्हील क्लब के पदा​धिकाररो डा.सीमा चौधरी को किया सम्मानित।
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की ओर से शनिवार को रोटरी के सत्र 2023-24 के पहले दिन कोतवाली क्षेत्र के सभी पुलिस चौकियों पर फर्स्ट एड किट (प्राथमिक उपचार किट) का वितरण किया।
विज्ञापन


रोटरी अध्यक्ष प्रतिभा गोयल ने बताया कि सामाजिक सेवा में पुलिस प्रशासन की मदद से राहगीरों को इस मेडिकल किट से प्राथमिक उपचार पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों के माध्यम से मिलता रहेगा। क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन डाॅ. वी के वर्मा ने कहा कि रोटरी ग्रेटर सदैव किसी न किसी तरीके सामाजिक सेवा में योगदान करता रहता है। कहा कि डाक्टर्स डे पर यह सेवा को समर्पित उपहार है। इसे किसी व्यक्ति के चोटिल होने की स्थिति में उनकी त्वरित उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष रो. किशन कुमार गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, डाॅ. श्याम नरायन चौधरी, विकास चौधरी, विनय मौर्य, डाॅ आलोक रंजन वर्मा, राजेश्वरी देवी, अशोक कुमार शुक्ला, कमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डाॅक्टर्स डे पर सम्मानित हुए डॉ. राजेश
बस्ती। रोटरी के नए सत्र के अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल की ओर से डॉक्टर्स डे पर जिले के प्रसिद्ध नाक, कान, गला चिकित्सक डाॅ. राजेश त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल चार्टर अध्यक्ष मुनीरउद्दीन अहमद,चार्टर्ड सचिव एलके पांडेय, क्लब के अध्यक्ष अच्युत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विमल तुलस्यान, फाइलेरिया निरीक्षक संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
इनरव्हील की ओर से डाॅ. सीमा सम्मानित

बस्ती। इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने शनिवार को डॉक्टर डे मनाया गया। क्लब की ओर से महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीमा चौधरी को अंग वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

और केक काट कर खुशी मनाई। डॉ. सीमा चौधरी ने महिलाओं से संबंधित बीमारियों और उनके उपचार पर विस्तृत चर्चा की। निवर्तमान अध्यक्ष पारुल टिबड़ेवाल ने कहा कि डॉक्टर हमारे भगवान होते हैं। उनको सम्मानित कर के गर्व महसूस हो रहा है। इस अवसर पर सेक्रेटरी रिंकी सावलानी,एडिटर कुसुम टेकरीवाल, तूलिका अग्रवाल, साधना गोयल,अरुणा सिंघल, आभा सिंघल, दीपिका, सिलपी, प्रीति, श्वेता आदि मौजूद रहे। सभा में भावना अग्रवाल, प्रीति जिंदल, मनीषा मेहरा, स्वस्ति जायसवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed