{"_id":"6431b9a11fb8491e7c03d8c4","slug":"robotic-and-electric-vehicle-studies-will-be-done-in-iti-basti-news-c-7-1-117382-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आईटीआई में होगी रोबोटिक व इलेक्ट्रिक वाहन की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आईटीआई में होगी रोबोटिक व इलेक्ट्रिक वाहन की पढ़ाई
Sun, 09 Apr 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई बस्ती।
बस्ती। जिले की दो राजकीय आईटीआई बस्ती व हर्रैया में अत्याधुनिक कोर्स रोबोटिक व इलेक्ट्रिक वाहन जैसे पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (टीटीएल) के सहयोग से कोर्स का संचालन होगा। व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश ने इसके लिए टीटीएल से समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया है।
योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित 150 राजकीय आईटीआई का चयन हुआ है। इसमें बस्ती जिले की दो आईटीआई शामिल हैं। इसे भौतिक व तकनीकी रूप से उन्नत कर इसे ‘कौशलम केंद्र’ के रूप में संचालित किया जाएगा।
राजकीय आईटीआई बस्ती के प्रधानाचार्य व जिले के नोडल आफिसर पीके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आईटीआई परिसर में नए भवन का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था आवास विकास निगम को 50-50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। छह माह में भवन निर्माण का कार्य पूरा होना है। बताया कि प्रत्येक आईटीआई में योजना के तहत 32.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें टीटीएल व राज्य सरकार दोनों का शेयर होगा। बताया कि इस समय देश में इंडस्ट्री-4.0 ऑटोमेशन की मांग है। इसे देखते हुए शार्ट टर्म व लांग टर्म के अत्याधुनिक कोर्स शुरू कराए जा रहे हैं। इन पाठयक्रमों को पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षु तकनीकी रूप से सशक्त व दक्ष बनेगा तथा उसे लाभप्रद रोजगार मुहैया होगा। यही नहीं, प्रदेश के आईटीआई को वैश्विक पटल पर ब्रांड के रूप में स्थापित करने में इससे सहायता मिलेगी। इसी के साथ ट्रेनिंग, काउंसिलिंग और प्लेसमेंट सेल को आधुनिक रूप में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
उन्नतशील प्रयोगशाला होगी स्थापित
योजना के तहत आईटीआई में उन्नतशील प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। इसमें नवीन टेक्नोलॉजी से युक्त उपकरण, मशीनेंं, साफ्टवेयर्स उपलब्ध होंगे, जिससे प्रयोगशाला में उन्नत सुविधाएं प्रशिक्षुओं को मिलेंगी। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार के परिणामस्वरूप नवीन सिद्धांतों पर आधारित पाठ्यक्रम एवं उससे संबंधित सामग्री को तैयार कराया जाएगा।