{"_id":"69f4fc25eef41c93260d01c8","slug":"roadways-employees-stage-protest-against-illegal-operation-of-private-buses-basti-news-c-207-1-bst1006-157857-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निजी बसों के अवैध संचालन के विरोध में रोडवेज कर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निजी बसों के अवैध संचालन के विरोध में रोडवेज कर्मियों का धरना
Sat, 02 May 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 02 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान निजी बसों के अवैध संचालन और परिवहन निगम की संपत्तियों के निजीकरण का विरोध किया।
संगठन के शाखा मंत्री इंद्रजीत तिवारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कर्मचारी लामबंद होकर अस्तित्व की लड़ाई के लिए आगे आएं और सरकार की नीतियों का खुलकर विरोध करें। विभाग को बचाने में अपना योगदान दें। वहीं, शाखा अध्यक्ष राममणि चौबे ने कहा कि सरकार परिवहन निगम एवं जनता दोनों के साथ धोखा कर रही है और अपनी नीतियों की आड में परिवहन निगम को समाप्त करना चाहती है।
क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में सरकार की कथनी एवं करनी में बहुत फर्क दिखता है। मुख्यमंत्री जिस परिवहन निगम को सदन में संकट का साथी कहते हैं उनके मंत्री उसी परिवहन निगम को संकट में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को समाप्त करने के लिए आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बचा है।
विज्ञापन
इस दौरान बस स्टेशन शाखा अध्यक्ष कन्हैया सिंह, हरिश्चंद्र उपाध्याय, संतोष, राकेश मौर्य, अवनीश धर द्विवेदी, आदर्श सिंह, सुशील शुक्ला, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, कुणाल शर्मा, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।