{"_id":"649dd4243857fa2e8b097fc4","slug":"roadways-bus-going-from-deoria-to-delhi-collided-with-trolley-all-passengers-safe-basti-news-c-207-1-sgkp1006-598-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: देवरिया से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ट्राली से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: देवरिया से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ट्राली से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित
Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात देवरिया से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस बबुरहवा के पास हाइवे पर अचानक ट्राली ट्रैक्टर ट्राली के सामने आ जाने से टक्कर हो गई। संयोग ही था कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दुर्घटना में सभी यात्री व ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया, जहां छिटपुट चोट लगने के कारण घायल लोगों का इलाज कर गंतव्य की ओर भेज दिया गया।
एसओ छावनी दुर्गेश पांडेय ने बताया कि बस के सभी यात्री व ट्रैक्टर चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। बस में कुल 35 यात्री थे, जिसमें से कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोट आई थी। सभी को दूसरी बस से गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसओ छावनी दुर्गेश पांडेय ने बताया कि बस के सभी यात्री व ट्रैक्टर चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। बस में कुल 35 यात्री थे, जिसमें से कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोट आई थी। सभी को दूसरी बस से गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।
विज्ञापन