{"_id":"6716d47b5a74bfd1f90a7f34","slug":"roadways-bus-collides-with-dumper-parked-on-four-lane-12-passengers-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126016-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन पर खड़े डंपर से भिड़ी रोडवेज बस, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन पर खड़े डंपर से भिड़ी रोडवेज बस, 12 यात्री घायल
Tue, 22 Oct 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में पचवस गांव के पास हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त परिवहन निगम की बस
छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत के पास हुआ हादसा, धर्मसिंहवा का रहने वाला यात्री चोटिल
यात्री बोले- हादसे के समय मोबाइल पर बात कर रहा था बस का चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत के पास सोमवार की सुबह करीब 11 बजे ओवरटेक करने के प्रयास में रोडवेज की बस खड़े डंपर से टकरा गई। बस मेंं सवार 12 यात्री घायल हो गए। यात्रियों के अनुसार, हादसे के समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय दूबे, चौकी इंचार्ज विक्रमजोत रितेश सिंह ने घायल यात्रियों को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भेजवाया।
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या से यात्रियों को लेकर बस गोरखपुर जा रही थी। विक्रमजोत के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से नीचे उतारा। इनमें से चार को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत पर ले जाया गया है। परिचालक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि अयोध्या से गोरखपुर जा रही बस में कुल 59 यात्री सवार थे। ग्रामीणों ने घायल यात्रियों को बस से निकलने में मदद किया। इस दौरान कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। अयोध्या डिपो की बस सुबह करीब 10 बजे गोरखपुर जाने के लिए निकली थी। छावनी पुलिस ने बस के यात्रियों को दूसरी बस से बैठकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार अखिलेश त्रिपाठी (50) पुत्र शत्रुघ्न नाथ त्रिपाठी निवासी धर्मसिंहवा जिला संतकबीरनगर को मामूली चोट आई हैं।