{"_id":"66bd1e6feb50450504009c54","slug":"roadways-bus-collides-with-auto-four-people-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122143-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, चार लोग घायल
Thu, 15 Aug 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
ऑटो सवार अयोध्या में मुंडन कराने जा रहे थे, घायलों में दो महिलाएं भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर महूघाट गांव के पास ऑटो को रोडवेज बस ने पीछे से ठोकर मार दिया। ऑटो अनियंत्रित होकर पान की गुमटी में घुस गई। हादसे में परिजनों के साथ ऑटो से अयोध्या मुंडन कराने जा रहीं कुसरौत गांव की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के कुसरौत गांव के राम सुमेर परिजनों के साथ एक ऑटो से अयोध्या मुंडन कराने जा रहे थे। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे महूघाट गांव के पास रोडवेज की अनुबंधित ने ऑटो में पीछे से ठोकर मार दिया। बस की ठोकर से ऑटो अनियंत्रित होकर महूघाट गांव निवासी उमेश चौहान की गुमटी को चपेट लेकर खड्डे में जा गिरी।
हादसे में ऑटो सवार पुष्पा देवी, रीता देवी वा ऑटो चालक राहुल और गुमटी पर बैठे उमेश चौहान घायल हो गए। ऑटो में पांच महिलाओ और दो बच्चो समेत आठ लोग सवार थे।घायल महिलाओं का इलाज सीएचसी कराने के बाद परिजन दोनों को बस्ती ले गए।