फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CHOs registered their protest by wearing black armbands.

Basti News: सीएचओ ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
CHOs registered their protest by wearing black armbands.
बस्ती। लंबित मांगों और वर्ष 2024 में आंदोलन के दौरान बनी सहमतियों पर कार्रवाई न होने से नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर कार्यस्थल पर विरोध जताया। संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करते हुए मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

आंदोलन शुरू करने से पहले संगठन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सूचना दी गई थी। जिलाध्यक्ष प्रवेश पटेल ने कहा कि सीएचओ कई वर्षों से प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन सेवा संबंधी और मूलभूत मांगें अब भी लंबित हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी सीएचओ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उपस्थित रहकर काली पट्टी बांधेंगे और ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद 30 सितंबर को लखनऊ में एकत्र होकर आंदोलन के अगले चरण में शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed