{"_id":"6abab5d53b44068b5a0f3f54","slug":"teachers-association-expresses-opposition-to-promotion-and-bridge-course-rules-basti-news-c-207-1-bst1031-168014-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिक्षक संघ ने पदोन्नति और ब्रिज कोर्स के नियम का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिक्षक संघ ने पदोन्नति और ब्रिज कोर्स के नियम का जताया विरोध
विज्ञापन
डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौपते शिक्षक
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराने और 69 हजार शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के ब्रिज कोर्स में 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को ज्ञापन सौंपा।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। जिला मंत्री ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में करीब एक दशक से पदोन्नति प्रक्रिया लंबित है।
पात्र शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, बड़ी संख्या में विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इससे विद्यालयी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग को रिक्त पदों का विवरण तैयार कर पात्र शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करनी चाहिए। लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने से शिक्षकों में निराशा है। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत वर्ष 2020-22 में नियुक्त शिक्षकों के ब्रिज कोर्स को लेकर भी समस्या बनी हुई है। निर्धारित छह माह का ब्रिज कोर्स समय से नहीं कराया गया। अब इसके स्थान पर लिखित परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में असंतोष है। उन्होंने इस अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में प्रवीण श्रीवास्तव, सुरेश गौड़, सनद पटेल, हरेंद्र यादव, संजीव सिंह, उत्तम दूबे, संतोष पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार, रवि प्रकाश, विनय पांडेय, शिवराम यादव, लवकुश, विनय चौधरी, सुग्रीव कुमार, प्रशांत प्रियदर्शी, बच्चाराम, सुशील गहलोत, संजय यादव और रविंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे।