फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Road safety rally taken out, made aware

Basti News: सड़क सुरक्षा रैली निकाली, किया जागरूक

Thu, 23 Mar 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Road safety rally taken out, made aware
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करतीं कृषक पीजी कॉलेज गौर की छात्राएं।
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रहे एनएसएस शिविर में सावित्री बाई फुले इकाई की ओर से स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर कॉलेज परिसर से रैली निकाली। सड़क पर आने जाने वालों को पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया। कहा कि यदि आप यातायात नियमों का पालन करेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ थाना गौर के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद पटेल ने किया। यातायात नियमों कि जानकारी देते हुए कहा कि हमेशा वाहन को निर्धारित गति से चलाएं। बाइक पर सिर्फ दो ही लोग बैठें और हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं, क्योंकि सिर है आपका, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा बेल्ट पहने, मोड़ पर हमेशा गाड़ी कि गति धीमी रखनी चाहिए। कहा कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को सावधानी बरतनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि इस तरह के शिविर से पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को सामाजिक ज्ञान के साथ बौद्धिक विकास भी होता है और उन्हें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराने के बाद कई तौर तरीके से अवगत कराया। संचालन सहायक आचार्य सत्य प्रकाश ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. गजेंद्र उबारन गिरी, डॉ. भारत गौतम, डॉ. ललित गोयल, डॉ. सीमा जयसवाल, शैलेश कुमार, अनिल वर्मा, मोहम्मद शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed