Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   river water lable

Basti News: भरथापुर में सरयू नदी ने शुरू की कटान से सहमे ग्रामीण

Mon, 31 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 31 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
river water lable
विक्रमजोत में कटान करती सरयू नदी।
विक्रमजोत। क्षेत्र के तटबंध विहीन गांव भरथापुर में रविवार को सरयू नदी के किनारे कटान शुरू होने से लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के पानी का स्तर बढ़ने के बाद बाढ़ खंड से कोई कर्मचारी व अधिकारी गांव में नहीं आया। हालांकि अब नदी का जलस्तर स्थिर है और खतरे के निशान से 48 सेमी नीचे है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार रविवार को जलस्तर 92.25 मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान 92.73 मीटर है। पानी का स्तर बढ़ने से नदी का पानी तटबंध विहीन गांवों के किनारे से सटकर बह रहा है। रविवार सुबह करीब सात बजे बाघानाला गांव के अंत्येष्टि स्थल से भरथापुर स्थित जितेंद्र सिंह के घर तक कटान हुई। जिसे देखकर ग्रामीण भयभीत हो रहे हैं। वह बीते सालों में हुई बर्बादी का मंजर सोच सहमे हुए हैं। नदी बाघानाला से भरथापुर गांव को जोड़ने वाले अस्थायी मार्ग पर दबाव बनाए हुए है। गांव के नन्हके सिंह, हेमंत पांडेय, कमलाकांत, अभिषेक आदि ने बताया कि यदि नदी का दबाव बढ़ता है तो किनारे स्थित करीब दो दर्जन पेड़ व दर्जनभर से अधिक घरों पर संकट गहरा जाएगा।
विज्ञापन

---------
कटान पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ की स्थिति अभी नहीं है। कटान से अभी कोई खतरा नहीं है।
-दिनेश कुमार, एक्सईएन, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed