फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Risk of fungal infection in crops after rain

Basti News: बारिश के बाद फसलों पर फंगस का खतरा

Thu, 01 Oct 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Risk of fungal infection in crops after rain
बस्ती। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खेतों में नमी और वातावरण में आर्द्रता बढ़ने से धान समेत अन्य फसलों में फफूंद व बैक्टीरियल रोगों का खतरा बढ़ गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धान में बैक्टीरियल ब्लाइट, शीथ ब्लाइट, फॉल्स स्मट (हल्दिया) और भूरा धब्बा रोग की आशंका है। बैक्टीरियल ब्लाइट में पत्तियां ऊपर की नोक से नीचे की ओर सूखने लगती हैं। लक्षण दिखाई देने पर कृषि विभाग की सलाह के अनुसार उचित दवा का छिड़काव करें। शीथ ब्लाइट व फॉल्स स्मट के नियंत्रण के लिए प्रोपिकोनाजोल तथा भूरा धब्बा रोग में कार्बेंडाजिम का प्रयोग किया जा सकता है। मक्का में पत्ती झुलसा, बैंडेड लीफ व शीथ ब्लाइट और गन्ने में लाल सड़न रोग की निगरानी की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed