फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rice millers met the DM and demanded the start of the manual affiliation process.

Basti News: डीएम से मिले राइस मिलर, मैनुअल संबद्धीकरण प्रक्रिया शुरू करने की उठाई मांग

Thu, 13 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rice millers met the DM and demanded the start of the manual affiliation process.
डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपते राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदा​धिकारी गण।
बस्ती। राइस मिलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बुधवार को डीएम कृतिका ज्योत्सना से मुलाकात की। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राइस मिलरों ने कहा कि खरीद सत्र 2025-26 में मिलों के संबंद्धीकरण की प्रक्रिया आटोमेशन के तहत पोर्टल द्वारा कर दिया गया हैं।
विज्ञापन

जबकि इसके पहले मैनुअल संबंद्धीकरण का भी प्राविधान था। इस वर्ष अभी तक यह व्यवस्था नहीं बन पाई हैं। मैनुअल प्रक्रिया के तहत संबद्धीकरण आसान है। ऐसे में इस वर्ष भी मैनुअल संबंद्धीकरण का आदेश जारी किया जाए। जिससे सरकारी धान की कुटाई निर्बाध रूप से हो सकें। कहा कि जिले में नाॅन एफआरके सीएमआर चावल संप्रदान की अनुमति प्रदान की जाए। तभी सीएमआर चावल का संप्रदान अनवरत होता रहेगा। मिलर्स दीपक सिंह ने कहा कि रेलवे मॉल गोदाम के पास फ्लाई ओवर निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

इसके कारण क्रय केंद्रों और मिलों के बीच की दूरी परिवर्तित कराते हुए नए मार्ग का निर्धारण एफसीआई को करना है। एफसीआई द्वारा दूरी का मापन नहीं किया गया है। जिससे धान व सीएमआर चावल संप्रदान का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाएगा। मिलर्स जितेंद्र कुमार ने कहा कि पीसीएफ द्वारा इस वर्ष के कुटाई, सूखन एवं परिवहन का भी भुगतान अभी तक नहीं किया गया हैं। जबकि शासन स्तर से दस वर्ष के सूखे के बकाए का भुगतान करने का निर्देश हुआ था। इसमें भी मात्र एक वर्ष 2021-22 का भुगतान किया गया हैं। शेष भुगतान यदि नहीं हुआ तो मिलर्स इस संस्था के धान कुटाई का कार्य करने में असमर्थ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रिंकू सिंह, कोषाध्यक्ष रानू सिंह, जिला महामंत्री मो. आरिफ, अमन जायसवाल, शैलेष चौधरी, अखिलेश सिंह, भोला जायसवाल, अमर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed