फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rice millers demanded purvanchal package

राइस मिलरों ने मांगा पूर्वांचल पैकेज

Tue, 02 Oct 2018 11:56 PM IST
basti
basti Updated Tue, 02 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
rice millers demanded purvanchal package
बैठक करते राइस मिलर्स। - फोटो : amar ujala
बस्ती। राइस मिलर्स एसोसिएशन इस बार धान खरीद में तब तक नहीं सहयोग करेगा जब तक सरकार पूर्वांचल पैकेज को नहीं स्वीकारती। यदि जबरन उसे धान खरीद में शामिल किया गया तो मिलर्स एक साथ मंडी को अपना लाइसेंस सरेंडर कर देंगे। राइस मिलरों की यह बात अब सरकार तक पहुंचाई जाएगी।  ये उद्गार राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र ने व्यक्त किए। वह हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को आयोजित राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक में बोल रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम के मानक के अनुसार धान की रिकवरी करीब 52-55 प्रतिशत तक आती है। खंडा आदि लेकर यह करीब 58 से 60 फीसदी पहुंच जाती है। बावजूद इसके सरकार मिलरों से 67 प्रतिशत धान की रिकवरी करती है। यानी हर साल करीब 12 प्रतिशत नुकसान में मिलर काम कर रहा है। अब यह संभव नहीं होगा। रिकवरी का प्रतिशत घटाया जाए, जिससे मिलें धान खरीद में सहयोग कर सकें। यही नहीं कुटाई की कीमत बीस वर्ष से दस रुपये ही है। इसमें इस बार बीस रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि भी सरकार ने जोड़ी है, मगर कुटाई की यह कीमत फिर भी कम है। क्योंकि पिछले वर्षों में महंगाई कई गुना बढ़ी है। संसाधन महंगे हुए हैं। फिर भी सरकार अब तक इसे लेकर चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में यदि मिलरों से काम लेना है तो सरकार इसे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मिलों को नोडल एजेंसी अथवा आढ़त के माध्यम से कार्य कराए तो भी मिलें धान खरीद में सहयोग कर सकती हैं। बैठक में मिलर्स एसोसिएशन के रीजनल चेयरमैन जयेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वांचल पैकेज की मांग रखी। कहा सरकार यह जानते हुए कि पूर्वांचल में धान की रिकवरी अच्छी नहीं है, फिर भी मिलरों पर बेवजह दबाव बनाती है। अब मांग पूरी न हुई तो इस बार राइस मिलर्स बाराबंकी की तर्ज पर अपना लाइसेंस मंडी को सरेंडर कर देंगे।  इस मौके पर मिलर्स एसोसिएशन के जय प्रकाश सिंह, बद्री प्रसाद खंडेलवाल, विजय प्रताप सिंह, सिद्धार्थनगर के एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, बिहारी लाल, बाल गोविंद सिंह, कुुलदीप उपाध्याय सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed