{"_id":"67e1b0fc20cbd8a2550b2892","slug":"revenue-team-reached-khardaha-ghanshyam-village-land-marked-for-road-basti-news-c-208-1-sgkp1012-150043-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खरदहा घनश्याम गांव पहुंची राजस्व टीम, सड़क के लिए जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खरदहा घनश्याम गांव पहुंची राजस्व टीम, सड़क के लिए जमीन चिह्नित
Tue, 25 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के खरदहा घनश्याम गांव में सेवानिवृत्त सैनिक के घर को जाने वाली सड़क पर वर्षों से दबंगों का कब्जा है।
इसके चलते सैनिक के घर जाने के लिए पकडंडी का सहारा लेना पड़ता है। शनिवार को पूर्व सैनिक की पत्नी का तबीयत इतना बिगड़ गई कि चारपाई पर सुलाकर उसे सड़क पर पहुंचाया। उसके बाद निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया।
इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे डीएम दिव्या मित्तल ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल मौके पर नायब तहसीलदार हरि प्रसाद के नेतृत्व में राजस्व टीम को पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। गठित टीम सोमवार को मौके पर पहुंचकर पैमाइश की और सड़क के लिए निशानदेही कर दी, मगर रात होने के चलते कब्जा मुक्ति नहीं कराया जा सका। खरदहा घनश्याम गांव के राम बड़ाई पांडेय सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं। उनके दरवाजे पर आने-जाने के लिए चकमार्ग होने के बावजूद दबंग किस्म के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते उनका रास्ता अवरूद्ध है। शनिवार को अचानक उनकी पत्नी दानमती (74) वर्ष की तबीयत खराब हो गई।
रास्ता न होने पर परिजन ग्रामीणों की मदद से चारपाई पर लेकर उसे गांव के बाहर गए। उसके बाद एक निजी साधन बुलाकर इसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार ले गए। जहां महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रास्ते की दिक्कत को देखते हुए पूर्व सैनिक ने डीएम दिव्या मित्तल को पत्र देकर अतिक्रमण खाली कराने की मांग की थी।