{"_id":"6689afdc1d157bfcff03dbf4","slug":"revenue-inspectors-reprimanded-on-pending-cases-of-section-24-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120023-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धारा 24 के लंबित मामलों पर राजस्व निरीक्षकों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धारा 24 के लंबित मामलों पर राजस्व निरीक्षकों को फटकार
Sun, 07 Jul 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
भानपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर बीडीओ को दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/भानपुर। शनिवार को चारों तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। भानपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अचानक मंडलायुक्त अखिलेश सिंह पहुंच गए। फरियादियों के प्रार्थनापत्रों की सुनवाई कर मंडलायुक्त ने धारा 24 के लंबित मामलों की रिपोर्ट राजस्व निरीक्षकों से तलब की। रिपोर्ट देखकर बिफर गए और फटकार लगाते जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि धारा 24 के मामलों का समय से निस्तारण न होने पर काश्तकार परेशान हैं। वह आए दिन जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। यदि इसे लेकर भविष्य में शिथिलता मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
भानपुर संवाद के अनुसार, सुबह 10:32 बजे अचानक मंडलायुक्त अखिलेश सिंह पहुंच गए। तहसील जाते समय सल्टौआ के देईपार पड़ाव पर गंदगी देखकर वह पहले से ही भड़के हुए थे। पहुंचते ही बीडीओ सल्टौआ अनिल यादव पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि तत्काल सफाई कराएं। इसके बाद सल्टौआ के बंगरिया, मधवापुर ग्राम पंचायत के मझौवा बैकुंठ में विकास विभाग की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न मिलने पर बीडीओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की सुनवाई में 115 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराया। तीन मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। सर्वाधिक 46 शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। इस मौके पर सीआरओ संजीव ओझा, एडिशनल एसपी ओपी सिंह, एसडीएम आशुतोष तिवारी, तहसीलदार पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
...
52 में 45 मामलों का मौके पर निस्तारण
रुधौली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम की शाहिद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 मामले आए। इनमें 45 का मौके पर ही निस्तारण हुआ। पन्ना निवासी राजेश मणि ने गांव के गाटा संख्या 219 भीटा की जमीन कूटरचित तरीके से हथियाने की शिकायत की। नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड के सभासद नीरज सिंह ने बखिरा तिराहे पर शमशेर अली के घर से श्यामा देवी के घर तक विद्युतीकरण कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
...
बार-बार मिली शिकायत तो तय होगी जवाबदेही : डीएम
हर्रैया। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए प्रार्थनापत्रों की सुनवाई करते हुए डीएम रवीश कुमार गुप्ता ने कहा कि एक ही मामले की बार-बार शिकायत आ रही है। इसका मतलब ह कि शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रही। इसकी जवाबदेही तय की जाएगी। पिकौरा निवासी जगराम यादव तीसरी बार पत्थर नसब के लिए प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे थे। डीएम ने 121 मामलों पर सुनवाई किया। सर्वाधिक 58 मामले राजस्व विभाग के आए। जबकि पुलिस के 47, विकास 18, बिजली 7, शिक्षा 3 व अन्य विभागों के 8 मामले आए। मौके पर 16 मामलों का निस्तारण हुआ। मौके पर एसडीएम विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद