Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Markets brighten up with Chhath Puja shopping; fruit prices surge

Basti News: छठ पूजा पर खरीदारी से चमका बाजार, फलों के दाम में उछाल

Sun, 15 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Markets brighten up with Chhath Puja shopping; fruit prices surge
गांधीनगर में छठ पूजा को लेकर खरीदारों की उमड़ी भीड़ संवाद - फोटो : samvad
बस्ती। छठ पूजा के बीच बाजार में खरीदारों की भीड़ से कारोबार में तेजी आ गई है। शहर से लेकर कस्बाई बाजारों तक फल, पूजन सामग्री और बांस से बने सूप-दौरी की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी होती रही। मांग बढ़ने से फलों के दाम में उछाल आया है। कारोबारियों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में कुछ सामग्री के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़े हैं। वहीं, छठ पूजा से जुड़े कारोबार में भी करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दुकानें कंपनीबाग, गांधीनगर, कटरा, कचहरी चौराहा, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार और पांडेय बाजार समेत प्रमुख स्थानों पर सजी हैं। दुकानों पर नारियल, हल्दी, बांस की टोकरी, फल, मौली, देसी घी, चकोतरा, सीताफल, सिंघाड़ा, गंगाजल, जनेऊ, केसर और सूतली समेत पूजन की अन्य सामग्री उपलब्ध है। इसके अलावा सूप, दौरी, डाला, गन्ना, दीये और कलश की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। गांधीनगर बाजार में सबसे अधिक चहल-पहल दिखी। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने पूजा के लिए फल और अन्य सामग्री खरीदी। बाजार में भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। कारोबारियों का कहना है कि छठ पूजा के चलते बिक्री में पिछले साल के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

---
भीड़ बढ़ने के साथ फलों के दाम में उछाल
छठ पूजा के लिए फलों की मांग बढ़ने से इनके दाम भी चढ़ गए हैं। लौकी 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 80 रुपये था। दुकानदारों के मुताबिक, मांग अधिक होने से शाम तक लौकी की किल्लत हो गई। नारियल 50 रुपये प्रति पीस और अनन्नास 80 रुपये में बिका। मेरठ वाला गन्ना 60 रुपये जोड़ी उपलब्ध रहा। अनार के दाम 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम और संतरा 100 रुपये प्रति किलोग्राम रहे। शहर में सड़क किनारे 200 से अधिक दुकानें सजी हैं। व्रती महिलाओं का कहना है कि पूजा का डाला तैयार करने में पांच से छह हजार रुपये तक खर्च हो रहे हैं। फल और पूजन सामग्री की बढ़ी कीमतों के बावजूद श्रद्धालु परंपरा के अनुसार सभी जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खरीदारों की भीड़ से प्रमुख मार्गों पर लगा जाम
छठ पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ का असर यातायात पर भी पड़ा। गांधीनगर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और वाहन रेंगते नजर आए। रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, कटरा और कंपनीबाग में भी जाम की स्थिति बनी रही। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी हुई। यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों को सड़क की पटरी से हटकर खड़ा करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा था। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

---
पांच से छह हजार रुपये में तैयार हो रहा पूजा का डाला
छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल और पूजन सामग्री की बढ़ी कीमतों का असर व्रती परिवारों के बजट पर भी पड़ा है। व्रती महिलाओं सरोज देवी के मुताबिक, फल, नारियल, गन्ना, सूप, दौरी और अन्य पूजन सामग्री खरीदने में पांच से छह हजार रुपये तक खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद पूजा की परंपरा निभाने के लिए परिवार जरूरी सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed