Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Special vigilance at riverbanks for Chhath; divers and rescue teams to be deployed

Basti News: छठ पर घाटों पर विशेष सतर्कता, गोताखोर और बचाव दल होंगे तैनात

Sun, 15 Nov 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Special vigilance at riverbanks for Chhath; divers and rescue teams to be deployed
बस्ती। छठ पूजा को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और एसपी ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। घाटों पर विशेष सतर्कता के साथ ही गोताखोर और बचाव दल की तैनाती के निर्देश दिए गए। डीएम ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाबों और अन्य जलाशयों के किनारे एकत्र होते हैं। इसे देखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घाटों तक जाने वाले रास्तों को दुरुस्त कराने के साथ कूड़ा निस्तारण की भी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने नगर निकायों और संबंधित विभागों को घाटों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन घाटों पर अधिक भीड़ जुटने की संभावना है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। जलाशयों में सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग के साथ गोताखोरों और बचाव दल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्रों के घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में मिली कमियों को तत्काल दूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रमुख घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। घाटों पर अराजक तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने को कहा।

सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, जॉइंट मजिस्ट्रेट नौशीन सिद्दीकी, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सदर मानसी दहिया, एएसपी श्यामकांत, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, एसडीएम प्रमोद कुमार, उमाकांत तिवारी, प्रद्युम्न कुमार, हिमांशु कुमार, रश्मि यादव, राजेश यादव, अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, एसई विद्युत मोहम्मद खालिद, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed