{"_id":"67213bd61d0799b0750a30c6","slug":"retired-employees-stage-strike-for-dearness-relief-payment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126480-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महंगाई राहत भुगतान के लिए सेवानिवृत्त कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महंगाई राहत भुगतान के लिए सेवानिवृत्त कर्मियों ने दिया धरना
Wed, 30 Oct 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय के नेतृत्व में पदाधिकारियोें और सदस्यों ने महंगाई राहत भुगतान देेने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के बाद अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय और मंत्री उदय प्रताप पाल ने बताया कि पेंशनरों को एक जुलाई 2024 से मिलने वाली तीन प्रतिशत महंगाइ राहत की किस्त शासनादेश न होने के कारण जारी नहीं की गई। इससे आक्रोश है।
मंत्री उदय प्रताप पाल ने बताया कि तीन प्रतिशत महंगाई राहत की किस्त न दिया जाना सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ भेदभाव को स्पष्ट करता है। इससे उनकी दीपावली फीकी हो गई। मांत्कीकिया कि तत्काल प्रभाव से महंगाई राहत के लिए शासनादेश जारी किया जाए अन्यथा सेवानिवृत्त कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश पांडेय, सुरेशधर दबे, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, एसके नंदन, जयनाथ सिंह, दिनेश चंद्र पांडेय, राधेश्याम तिवारी, रामचंद्र शुक्ल, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, मंगलदेव शुक्ल आदि मौजूद रहे।