{"_id":"6afa166126d8bf1cb5015995","slug":"resolved-to-work-with-dedication-in-alignment-with-the-organizations-objectives-basti-news-c-207-1-bst1005-171887-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठा से कार्य करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठा से कार्य करने का लिया संकल्प
Mon, 16 Nov 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मिनिस्ट्रियल संगठन के पदाधिकारी
रण प्रताप बने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मिनिस्ट्रियल संगठन के अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार महामंत्री निर्वाचित
द्विवार्षिक अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी ने पूरी कराई चुनाव प्रक्रिया
बस्ती। फूड एंड ड्रग स्टाफ मिनिस्ट्रियल वेलफेयर संगठन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एसपी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में संगठन के विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसमें रण प्रताप सिंह अध्यक्ष और धर्मेंद्र कुमार महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
आयुक्त की अनुमति के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार वर्मा ने अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर निर्वाचन के बाद अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपेक्षा जताई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।