फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Remembered between choral and drama sage Bharata

भजन व नाटक के बीच याद किए गए ऋषि भरत

Sun, 26 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 26 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Remembered between choral and drama sage Bharata
संस्कार भारती के पदाधिकारियो ने भरत मुनि की जयंती मनायी।
ऋषि भरत मुनि जयंती पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ.कैप्टन पीएल मिश्रा ने दीप प्रज्जवलन से शुभारंभ किया। संगठन की नगर अध्यक्ष नीलम सिंह ने ध्येय गीत के बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्या मंदिर की छात्रा जागृति सिंह व सांभवी त्रिपाठी की भजन गंगा और डिजीटल इंडिया का छात्र-छात्राओं ने मंचन किया। रक्षिता सिंह सोलंकी ने नृत्य, अंजलिका के भजन व जीवीएम कांवेंट के बच्चों द्वारा वृद्धाश्रम नाटक का मंचन सभी को भाया। नन्हीं राजश्री सिंह ने नृत्य की समां बांधी तो सभी वाह-वाह कर उठे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एक के बाद एक भजनों की गंगा में स्रोता डूबते-उतराते रहे। कार्यक्रम का समापन विकास श्रीवास्तव के जैसी करनी वैसी भरनी के भजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन शुभ्रा सिंह ने किया। नाटक के निर्णायक मंडल में सुधीर सिंह साहिल, मनोज व पंकज सिंह शामिल रहे। अंत में नगर अध्यक्ष नीलम सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर लता सिंह, उषा सिंह, मधुबाला श्रीवास्तव, अनीता चौधरी, सरिता आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed