{"_id":"6a9f148f9d443c6a63012553","slug":"relief-from-roadside-garbage-heaps-tender-process-complete-basti-news-c-207-1-bst1013-166217-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क किनारे के कचरे के ढेर से मिलेगी राहत, टेंडर प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क किनारे के कचरे के ढेर से मिलेगी राहत, टेंडर प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर। नगर पंचायत बभनान के लोगों को जल्द ही सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से निजात मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत ने कूड़ा निस्तारण के लिए पहल शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
गौर-बभनान मार्ग पर सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा था। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती थी। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता था। सड़क की पटरियों पर कूड़ा डाले जाने की समस्या को देखते हुए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने तीन सितंबर को नगर पंचायत बभनान के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा था। इसमें सड़क से कूड़ा 10 मीटर दूर हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया था।
लोक निर्माण विभाग का पत्र मिलने के बाद सोमवार को नगर पंचायत की ओर से सड़क किनारे पड़ा कूड़ा हटवा दिया गया। वहीं, कूड़ा निस्तारण के स्थायी प्रबंध के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।