फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Relief: Berths may be available in Holi special trains

राहत : होली स्पेशल ट्रेनों में मिल सकती है बर्थ

Sat, 28 Feb 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Relief: Berths may be available in Holi special trains
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
बस्ती। होली त्योहार में महानगरों से आने वाले परदेसियों को राहत देने के लिए होली स्पेशल विशेष ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के लिए विभिन्न तिथियों में होली स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म बर्थ खाली होने की सूचना जारी की है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली ट्रेन संख्या 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन में शनिवार को एसी प्रथम श्रेणी में 11, द्वितीय श्रेणी में 57 एवं तृतीय श्रेणी में 253 बर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध है। जबकि इसी ट्रेन में सात मार्च को एसी तृतीय श्रेणी में 122 बर्थ खाली है। पांच मार्च को ट्रेन संख्या 05301 मऊ-अंबाला कैंट विशेष ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी में दो, द्वितीय श्रेणी में 78 और तृतीय श्रेणी में 294 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 61 बर्थ खाली है।
विज्ञापन

इसी ट्रेन में 12 मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 103 सीट, एसी तृतीय श्रेणी में 339 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 104 बर्थ खाली है। ट्रेन संख्या 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष ट्रेन में दो मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में चार, एसी तृतीय श्रेणी में 150 बर्थ खाली है। ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर-पुणे होली विशेष ट्रेन में एक मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में तीन, एसी तृतीय श्रेणी में 174 व दो मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 16, एसी तृतीय श्रेणी में 214 एवं शयनयान श्रेणी में 133 बर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध है, होली त्योहार में महानगरों से आने जाने वाले यात्री समय रहते अपना टिकट कंफर्म कर सकते हैं जिससे उन्हें आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली त्योहार के चलते यात्रियों को सुविधा देने के लिए विशेष होली एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है, रेलवे प्रशासन की ओर से अलग-अलग तिथियों में कुछ विशेष ट्रेनों में बर्थ खाली है, जिसे यात्रियों के लिए साझा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed