{"_id":"68af6ae24438a6ced304326a","slug":"release-of-our-school-our-self-respect-poster-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142741-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान पोस्टर का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान पोस्टर का विमोचन
Thu, 28 Aug 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार को बीएसए अनूप कुमार ने ‘हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’ पोस्टर का विमोचन किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की पहल की सराहना की। कहा कि विद्यालयों में अच्छी शिक्षा और छात्रों को संस्कार देने का दायित्व शिक्षकों पर है।
महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार निषाद ने बताया कि पहली सितंंबर को शासकीय, अशासकीय और परिषदीय विद्यालयों में ‘हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’ पंच संकल्प दिलाया जाएगा। बताया कि देश के पांच लाख विद्यालयों में एक साथ शिक्षकों और छात्रों को पंच संकल्प दिलाया जाएगा। इन संकल्पों में विद्यालयों को स्वच्छ, अनुशासित, हरित और प्रेरणास्पद बनाने, सम्पत्ति, समय और संसाधनों को राष्ट्रधन मानते हुए उनका विवेकपूर्ण उपयोग आदि शामिल हैं।
इस दौरान कुंवर राकेश प्रताप सिंह, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, अटल बिहारी गौड़, डॉ. अंगद पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, अमरेंद्र चौधरी, राजकुमार प्रजापति आदि शामिल रहे।