{"_id":"65d8fa0381df3594a30a0554","slug":"record-personnel-records-equipped-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111886-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मी अभिलेखों के रिकार्ड करें सुसज्जित : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मी अभिलेखों के रिकार्ड करें सुसज्जित : आईजी
Sat, 24 Feb 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
आईजी ने प्रधान लिपिक शाखा की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडल के तीनों जनपदों के प्रधान लिपिक शाखा की आईजी आरके भारद्वाज ने शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने रिकार्ड कीपर को रिकार्ड, स्टेशनरी, प्रपत्र आदि सुसज्जित करने के निर्देश दिए।
आईजी ने मांग के अनुरूप सामानों को क्रय करने तथा अभिलेखों में प्रविष्टियां पूरी करने में थानों पर जाकर/हेड मोहर्रिर को बुलाकर थानों पर भेजे गये रिकार्ड, स्टेशनरी प्रपत्र आदि का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने उपयोग न हाेने वाले प्रपत्रों को वापस मंगाने तथा मांग के अनुसार ही संबंधित को उपलब्ध कराने, सभी स्टेशनरी की खरीद व वितरण की इंट्री रखने, किताबों को पुस्तकालय में रखे जाने व रिकार्डों का समय से वीडिंग/नष्टीकरण नियमानुसार अपने सामने कराने का निर्देश दिया। आईजी ने निर्माण कार्य के शुरू होने से पहले व बाद में फोटोग्राफ लेने, निर्माण कार्य स्थल पर एक हेड काॅस्टेबल को जनपदीय प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण देकर उसकी देखरेख में निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। यह पुलिस कर्मी मानक के अनुसार देखते हुये कार्य कराने, प्रत्येक माह पुलिस अधीक्षक के समक्ष निर्माण कार्य से संबंधित कार्यदायी संस्था के ठेेकेदार, मुख्य आरक्षी, सुपरवाईजर भवन बाबू की मीटिंग कराने तथा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कमेटी बनाकर सत्यापन के बाद माह भीतर हस्तगत कराने का निर्देश दिया।
इस मौके पर तीनों जनपदों के प्रभारी व रेंज कार्यालय के गोपनीय सहायक व सोशल मीडिया सेल के प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर यादव मौजूद रहे।