फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Recommendation for termination of service of BPM and DCPM

Basti News: बीपीएम और डीसीपीएम की सेवा समाप्ति की संस्तुति

Sat, 20 Apr 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for termination of service of BPM and DCPM
13 अप्रैल को आशा कार्यकर्ताओं से पैसा लेने का ऑडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। आशा कार्यकर्ताओं से रुपये लेने के वायरल ऑडियो की जांच में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर में तैनात ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) और डीसीपीएम दोषी पाए गए हैं। सीएमओ ने दोनों संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्ति के लिए डीएम को पत्र भेजा है।

एक सप्ताह पहले आशा कार्यकर्ताओं से गौर सीएचसी में तैनात बीपीएम और डीसीपीएम का रुपये लेने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीडीओ जयदेव सीएस के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम नामित की गई। एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, डॉ. रंजीत सिंह व एओ श्रवण कुमार शुक्ल की टीम ने सीएचसी पर पहुंचकर वायरल ऑडियो के आधार पर आशा कार्यकर्ताओं के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर आशा बहू स्वास्थ्य समिति के मंडल संरक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ सीएमओ से मिलकर दोनों संविदा स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले को तूल पकड़ता देख सीएचसी अधीक्षक गौर डॉ. प्रेमचंद ने उस समय मामले का संज्ञान लेते हुए बीपीएम और डीसीपीएम को तत्काल प्रभाव से सीएमओ ऑफिस के लिए रिलीव कर वायरल ऑडियो के बारे में सीएमओ को अवगत कराया। जांच टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के बयान दर्ज करने के बाद दोनों संविदा कर्मियों के भी बयान दर्ज किए। उसके बाद जांच रिपोर्ट सीएमओ भेजा गया। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि वायरल ऑडियो के आधार पर तीन सदस्यीय जांच टीम ने दोनों संविदा कर्मी दोषी पाया है। दोनों की सेवा समाप्ति के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed