फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Received budget for honorarium of cooks

रसोइयों के मानदेय के लिए मिला बजट

Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Received budget for honorarium of cooks
रसोइयों के मानदेय के लिए मिला बजट
विज्ञापन

रसोइयों ने काली दीपावली मनाने का निर्णय लिया वापस
बस्ती। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को दीपावली के पहले मानदेय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि बजट आ गया है। जल्द ही रसोइयों का मानदेय उनके खाते में भेज दिया दीपावली मनाने के निर्णय को वापस ले लिया है।
जिले के 14 ब्लॉकों के कुल 2476 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन बनाने के लिए 4901 रसोइयों की तैनाती है। इन स्कूलों में करीब तीन लाख बच्चे पढ़ाई करते हैं। रसोइयों को अप्रैल से मानदेय नहीं मिला है। इसे लेकर ‘अमर उजाला’ ने 26 अक्तूबर के अंक में ‘छह माह से नहीं मिला मानदेय, घर में आ गई है फाकाकशी की नौबत, अब दिवाली कैसे मनाएं’ शीर्षक से रसोइयों के दर्द को उकेरा था। वहीं यूनियन ने 25 अक्तूबर को बीएसए जगदीश शुक्ला से मिलकर दीपावली से पहले मानदेय न मिलने की स्थिति में एक नवंबर को बीएसए कार्यालय पर काली दिवाली मनाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

यूनियन के जिला मंत्री ध्रुव चंद ने कहा कि पांच माह के बकाए का बजट आ जाने सहित अन्य मुद्दों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता और सहमति के पश्चात जारी निर्देश के क्रम में काली दिवाली मनाने के निर्णय को वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा की पांच माह के बकाए का बजट जिले में आ गया है। दीपावली से पहले भुगतान हो जाने की उम्मीद है। यूनियन की जिलाध्यक्ष उर्मिला चौधरी, विजयनाथ, राम निरख यादव, नवनीत कुमार यादव ने मानदेय का बजट आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed