{"_id":"686ed51a25cbd5e33e09e9fd","slug":"real-sisters-were-molested-case-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139785-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सगी बहनों से छेड़खानी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सगी बहनों से छेड़खानी, केस दर्ज
Thu, 10 Jul 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर में बताया है कि आठ जुलाई की शाम उसकी दोनों नाबालिग बेटियां शौच के लिए गांव के समीप बाग में गई थीं। घात लगाकर बैठे युवक छेड़खानी करने लगे। दोनों किसी तरह घर पहुंचीं और वारदात के बारे में बताया। थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर उसी गांव के शैलेंद्र यादव, प्रिंस यादव के विरुद्ध छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
किशोरी को भगाने के आरोप में युवक पर केस
कलवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को के आरोप में पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने तहरीर दी है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सोमवार को शौच करने की बात कह कर घर से निकली। जब वह घर नहीं आई तब उसकी खोजबीन की गई। मालूम हुआ कि उसको सिकंदर नामक युवक भगा कर ले गया है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर जांच उप निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव को दी गई है। संवाद
युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
कलवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती काे भगा ले जाने के आरोपी को कलवारी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने तहरीर दी थी कि उसकी बेटी को शादी करने की नियत से 23 अप्रैल को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। केस दर्ज कर पुलिस ने 16 मई को युवती को ढूंढ लिया था। आरोपी के बारे में बुधवार को सूचना मिली कि क्षेत्र के गोसैसीपुर बंधे के पास आरोपी राजेश निवासी संवशा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर मौजूद है। टीम ने उसे मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर बैनामा करने के आरोप में केस
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थाने के बायपोखर निवासी सुजीत कुमार शुक्ला ने तहरीर दी है कि चार आराजी संख्या में कुल 33 सह खातेदार हैं। आरोप है कि विपक्षी सुभाष कुमार पांडेय ने 15 फरवरी 2019 को धोखाधड़ी व जालसाजी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराया और संपूर्ण आराजी का बैनामा कर दिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
रजिस्ट्री कार्यालय के गेट पर हुए विवाद में केस
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कचहरी स्थित निबंधन कार्यालय के गेट पर हुए विवाद के मामले में केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज के गनेशपुर चौरवा निवासी शाहिद हसन उर्फ काजू ने तहरीर दी है कि 24 अप्रैल को वह अधिवक्ता से मुलाकात करने के लिए निबंधन कार्यालय के गेट पर इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पैरवी की रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। बचने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर में भागा तो अंदर घुसकर मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी समा, इजहार और दो अन्य महिलाओं नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मारपीट में चार के खिलाफ केस
सोनहा। स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जमीन में जबरन बेड़ा लगाने का विरोध करने के मामले में घर में घुसकर मारपीट व एससी एसटी एक्ट में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। जोगिया पाठक की चईतरा देवी पत्नी राम प्रसाद का आरोप है कि 15 मई सुबह 7 बजे गांव के शिव कुमार मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, बबलू मिश्र व पंकज मिश्र उनके घर के सामने जमीन पर जबर्दस्ती बांस का बेड़ा लगा रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो विपक्षियों ने जातिसूचक गाली देते हुए घर में घुसकर लाठी डंडे से मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया एसीजेएम तृतीय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
रास्ते में रोकर मारा-पीटा, दी धमकी
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने मझौवा बाबू गांव में हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी गांव के विकास कुमार ने तहरीर दी है कि उनके भाई विशाल व राजन मंगलवार को मार्केट से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में विपक्षी अमरदीप ने रोक लिया। पुरानी रंजिश में अपशब्द कहा। विरोध करने पर भाइयों संग मारपीट की। किसी तरह वह भागकर घर पर आए। इसके बाद विपक्षी उनके दरवाजे पर चढ़ आए और परिजनों को मारापीटा। शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हुए और बीच-बचाव कर सबको बचाया। पुलिस ने गांव के अमरदीप, राजेश, राकेश, कन्हैया पुत्रगण रामकेवल, शीतल प्रसाद, रामकेवल समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। करमा महन्थ गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के रामजीत यादव, लवकुश यादव व प्रदीप यादव के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
जान से मारने की दी धमकी
बस्ती। सोनहा पुलिस ने जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग निवासी विकास चौधरी उर्फ गिरिजेश ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके विपक्षी ने सात जुलाई को भानपुर कस्बे में रोक लिया। खबर छापने की बात को लेकर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रुधौली थानाक्षेत्र के पैड़ा निवासी आमिर खान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर केस
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाहिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल में दहेज के लिए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। अपशब्द कहकर प्रताड़ित भी किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिलखाव निवासी पति विनय गुप्ता, ससुर भगवती, सास लालमनी, ननद और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई रामाज्ञा यादव को सौंपी गई है। संवाद
ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला पीआरडी जवान
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र की एसबीआई बनकटी शाखा में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान नशे में धुत पाया गया। क्षेत्र के कैथौरा निवासी पीआरडी जवान देवी प्रसाद मंगलवार को एसबीआई शाखा बनकटी में ड्यूटी पर था। उसके नशे धुत होने की सूचना दुकानदार ने एसएचओ को दी। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने पीएचसी बनकटी ले जाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सक ने परीक्षण में अल्कोहल पाए जाने की रिपोर्ट दी। एसएचओ ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को पत्र लिखा है। संवाद