{"_id":"6589cfa909c235d2760c3b14","slug":"real-brothers-attacked-after-irrigation-water-goes-into-fields-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8977-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सिंचाई का पानी खेत में चले जाने से सगे भाइयों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सिंचाई का पानी खेत में चले जाने से सगे भाइयों पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलवारी। थाना क्षेत्र के दोफड़ा गांव में फसल की सिंचाई के दौरान पड़ोसी के खेत में पानी चले जाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के सगे भाइयों के सिर पर प्रहार की दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के दोफड़ा निवासी राजकुमार अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान पानी पड़ोसी के खेत में चला गया। इसकी जानकारी होने पर पड़ोसी दिलीप अपने परिवार के साथ पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि धारदार हथियार से राजकुमार के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो बेहोश होकर गिर पड़ा। सिर से लगातार खून बहने लगा।
उसे उठाने के लिए पहुंचे भाई दिग्विजय को भी लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उसके सिर से भी खून बहने लगा। गांव के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कुदरहा पहुंचाया गया। जहां पर स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कलवारी थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया घायलों के पिता पलटूराम की तहरीर पर दिलीप, हरिशचंद, ऋषि कपूर व शशि कपूर और बिंदु पत्नी दिलीप के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है।