फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   reagional team salected

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में हिस्सा लेगी मंडल की टीम

Sat, 25 Dec 2021 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
reagional team salected
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में हिस्सा लेगी मंडल की टीम
विज्ञापन

बस्ती। खेल निदेशालय की ओर से कानपुर और मुजफ्फरनगर में राज्य स्तरीय सब-जूनियर और जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल अमर शहीद सत्यवान सिंह क्रीड़ा स्टेडियम में तीन और चार जनवरी को होगा। ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल की ओर से खेलेंगे।

कानपुर में 10 और 11 जनवरी को बालक व बालिका सब-जूनियर (अंडर-18) प्रतियोगिता होगी। इसमें खेलने के लिए खिलाड़ियों का तीन जनवरी को जिला और चार को मंडल स्तर पर चयन ट्रायल्स लिया जाएगा। मुजफ्फरनगर में सात व आठ को बालक व बालिका जूनियर (अंडर-20) प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन ट्रायल्स तीन जनवरी को जिला और चार को मंडल स्तर पर किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल ने बताया कि चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed