फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ravindra Yadav became the new SP district president

रवींद्र यादव बने नए सपा जिलाध्यक्ष

Sat, 10 Dec 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 10 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Yadav became the new SP district president
नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रवींद्र यादव।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को सपा जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए राजकपूर यादव के स्थान पर रवींद्र यादव को समाजवादी पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया।  नियुक्ति की खबर बस्ती पहुंचते ही रवींद्र यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। 45 वर्षीय रवींद्र यादव ने लखनऊ से दूरभाष पर बताया कि पार्टी ने जो उन पर विश्वास करके उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे कार्यकर्त्ताओं के सहयोग से पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कहा कि उनका लक्ष्य आगामी चुनाव में जिले के सभी पांचों सीटों को जीतना है। 
विज्ञापन


समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने रवींद्र यादव को उनके 22 सालों की सेवाओं का पुरस्कार उन्हें जिलाध्यक्ष पद देकर दिया। सदर ब्लॉक के ग्राम भुवनी महसों के रहने वाले रवींद्र यादव वर्तमान में सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव हैं। इससे पूर्व वह मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नियुक्ति होने पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, युवा सपा नेता अवधेश यादव, सुशील कुमार, राजेश यादव, हीरालाल, अनिल यादव, डा. आरडी गोस्वामी, इरशाद अहमद, डा. हरिप्रकाश, संतोष यादव, श्रवण कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed