{"_id":"653ea5c5b594d737de0f03bb","slug":"rating-of-work-of-police-stations-released-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6335-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सितंबर माह में थानों के कामकाज की रेटिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सितंबर माह में थानों के कामकाज की रेटिंग जारी
Mon, 30 Oct 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। थानों के कामकाज को लेकर की गई रैंकिंग में माह सितंबर की सूची जारी कर दी गई है। एक बार फिर मुंडेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र को अव्वल पाया गया है। मुंडेरवा थाने की पिछले महीने की रैंकिंग भी नंबर एक रही है। जबकि प्रदेश स्तर की रैंकिंग में प्रथम पांच थाने की सूची में भी मुंडेरवा का स्थान रहा है। यह रैंकिंग अपर महानिदेशक गोरखपुर और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के स्तर से पांच प्रमुख स्तंभों आईजीआरएस, ट्विटर पोल, डायरेक्ट पोल, एफआईआर और पासपोर्ट-चरित्र सत्यापन प्रकरणों के निस्तारण के आधार पर की जाती है।
रविवार को जारी सितंबर माह की टाप फाइव सूची में परशुरामपुर के एसएचओ रामेश्वर यादव को दूसरा और कलवारी थाने के एसओ भानु प्रताप सिंह को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। वर्तमान में गौर थाने की एसएचओ एवं तत्कालीन महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडेय को चौथा और नगर थानाध्यक्ष संतोष गोंड को पांचवां स्थान हासिल हुआ है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को शाबाशी दी है। साथ ही बाटम फाइव के थानों पैकोलिया, कोतवाली, रुधौली, गौर व कप्तानगंज के थाना प्रभारियों को प्रदर्शन में सुधार लाने की चेतावनी दी है। संवाद