Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rates for campaign materials and facilities will be fixed; election expenditure will be accounted for.

Basti News: प्रचार सामग्री और सुविधाओं की दरें होंगी निर्धारित, चुनाव खर्च का बनेगा हिसाब

Sat, 14 Nov 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rates for campaign materials and facilities will be fixed; election expenditure will be accounted for.
बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का आकलन अब प्रचार सामग्री और सुविधाओं की निर्धारित दरों के आधार पर होगा। जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और सुविधाओं की दर पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने की। कहा कि निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले व्यय का सही और पारदर्शी लेखा-जोखा रखने के लिए विभिन्न मदों की दरों का नियमानुसार निर्धारण जरूरी है। निर्धारित दरों के आधार पर ही प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय का आकलन किया जाएगा। बैठक में मंच, पंडाल, कुर्सी, टेबल, साउंड सिस्टम, वाहन और अन्य प्रचार संसाधनों के उपयोग की दरों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई समय से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन के दौरान व्यय निगरानी में किसी तरह की दिक्कत न हो। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी अशोक प्रजापति, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, एआरटीओ धर्मेंद्र कुमार, एसडीएम राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed