Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Over 100 players showcased their skills at the divisional trials.

Basti News: मंडलीय ट्रायल में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 14 Nov 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Over 100 players showcased their skills at the divisional trials.
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, कबड्डी और फुटबॉल खेलों के मंडलीय ट्रायल का आयोजन किया गया। बस्ती मंडल के तीनों जनपदों से पहुंचे 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन के लिए खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, शारीरिक क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इन खेलों की प्रतियोगिताएं झांसी, आगरा, गोरखपुर, गोंडा और अमरोहा में आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रतिभाग करने के लिए बस्ती मंडल की टीम का चयन किया जा रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि चारों खेलों का मंडलीय ट्रायल पूरा हो गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद टीम घोषित की जाएगी। चयनित खिलाड़ी निर्धारित प्रतियोगिताओं में बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed