Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shri Ram slew Tadaka; the 'Phulwari Leela' (garden episode) captivated hearts.

Basti News: श्रीराम ने किया ताड़का वध, फुलवारी लीला में मोहा मन

Sat, 14 Nov 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram slew Tadaka; the 'Phulwari Leela' (garden episode) captivated hearts.
रामलीला में मंचन करते बाल कलाकार स्रोत आयोजक - फोटो : 1
सनातन धर्म संस्था की ओर से सातवें श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से आयोजित सातवें श्रीरामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। बाल कलाकारों ने मुनि विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला प्रस्तुत की। वहीं दूसरे सत्र में बच्चों ने जनकपुर नगर भ्रमण और फुलवारी लीला का मनोहारी मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम-लक्ष्मण की आरती और स्तुति से हुआ। मंचन में दिखाया गया कि यज्ञ की रक्षा के लिए मुनि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को अयोध्या से अपने साथ ले जाते हैं। मार्ग में श्रीराम ताड़का का वध करते हैं और आश्रम पहुंचकर सुबाहु सहित राक्षसी शक्तियों का अंत कर यज्ञ की रक्षा करते हैं। इसके बाद अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण के प्रसंगों का मंचन हुआ।
विज्ञापन


फुलवारी लीला में माता सीता और भगवान श्रीराम के प्रथम दर्शन का दृश्य विशेष आकर्षण रहा। जनकपुर में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से उद्यान पहुंचे श्रीराम की माता सीता से भेंट और दोनों के बीच आकर्षण के भाव को बाल कलाकारों ने सुंदर अभिनय से जीवंत कर दिया। इस दौरान पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और संस्कारों का माध्यम है। राम और रावण दोनों हमारे भीतर हैं, जरूरत अपने भीतर रामत्व को प्रभावी बनाने की है। व्यास रामकृष्ण मिश्र ने प्रसंगों का वर्णन किया।


इस अवसर पर डॉ. कैलाश नाथ दूबे, सुशील मिश्र, डॉ. रोहन दूबे, सीए अभिषेक मणि त्रिपाठी, गोपेश्वर त्रिपाठी, कर्नल केसी मिश्र, हरिशंकर त्रिपाठी, सुष्मिता सानू, अंकुर यादव, अनुराग शुक्ल और डॉ. ऋचा ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed