{"_id":"6af77346e78fedf3ae097a64","slug":"ansh-rao-and-sumaiya-khatoon-emerged-victorious-in-the-voter-literacy-competition-basti-news-c-207-1-bst1005-171679-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदाता साक्षरता प्रतियोगिता में अंश राव और सुमैया खातून ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदाता साक्षरता प्रतियोगिता में अंश राव और सुमैया खातून ने मारी बाजी
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी को पुरुस्कृत करते प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल स्रोत विद्यालय
- फोटो : 1
बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज के सभागार में निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर मतदान के प्रति जागरूकता और शुद्ध मतदाता सूची के महत्व को समझा। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज के अंश राव ने प्रथम स्थान हासिल किया। बेगम खैर कन्या इंटर कॉलेज की अरीबा खातून दूसरे और बाबूराम इंटर कॉलेज महुडर के आदित्य भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, मतदान और शुद्ध मतदाता सूची की महत्ता विषयक निबंध प्रतियोगिता में बेगम खैर कन्या इंटर कॉलेज की सुमैया खातून ने पहला, बाबूराम इंटर कॉलेज महुडर के आदित्य भट्ट ने दूसरा और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की यशस्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में देवेंद्र तिवारी, गिरीश चौबे, अजय कुमार, अन्नपूर्णा पाण्डेय, रीतू गुप्ता, राम मोहन सिंह और प्रियंका उपस्थित रहे।